तमिलनाडु के नए GI टैग वाले उत्पाद

 

तमिलनाडु के 5 नए GI टैग उत्पाद

तमिलनाडु ने भौगोलिक संकेतक (GI) उत्पादों की अपनी सूची में पांच और उत्पाद जोड़े हैं।

नए GI उत्पादों में निम्नलिखित शामिल हैं

1. वोरैयूर सूती साड़ी

तिरुची जिले की मूल कारीगरी।

2. कविंदपडी नट्टू सक्कारै

एक गुड़ पाउडर।

3. नमक्कल मक्कल पतिरांगल

सोपस्टोन (खड़िया पत्थर) के बर्तन।

4. थूयामल्ली चावल की किस्म

थूयामल्ली का अर्थ है 'शुद्ध चमेली'। यह 135 से 140 दिनों में उगाई जाने वाली एक पारंपरिक साम्भा-सीज़न चावल की किस्म है।

5. अम्बासमुद्रम चोप्पू सामान

लकड़ी के खिलौने।

GI टैग के बारे में

  • GI टैग का इस्तेमाल ऐसे उत्पादों पर किया जाता है, जिनकी एक विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति होती है।
  • इसी उत्पत्ति के कारण इन उत्पादों में विशिष्ट गुण या प्रतिष्ठा होती है।
  • भारत में, वस्तुओं का भौगोलिक संकेतक (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, 1999 GI के पंजीकरण व बेहतर संरक्षण का प्रावधान करता है।
  • यह 10 वर्षों के लिए प्रदान किया जाता है। इस अवधि का नवीनीकरण कराया जा सकता है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url